---Advertisement---

झारखंड में और एक सप्ताह बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जाने क्या है वजह

On: July 6, 2025 11:46 AM
---Advertisement---

रांची: राज्य की शराब दुकानों का ऑडिट अब अगले सप्ताह तक पूरा होगा। जिसके कारण अभी और कुछ दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी। झारखंड स्टेट बिवरेजेज कार्पोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) ने पहले पांच जुलाई तक दुकानों के ऑडिट व हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। अब तक राज्य की 1453 शराब दुकानों में से 750 दुकानों का ऑडिट कार्य पूरा हो चुका है। जिन दुकानों का ऑडिट पूरा हो गया है, उनसे फिलहाल शराब की बिक्री नहीं हो रही है। दुकानों के हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इनके संचालन को लेकर फिर से निर्देश जारी किया जायेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिलों को अगले सप्ताह तक सभी दुकानों के ऑडिट कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया है। ऑडिट के दौरान दुकानों में शराब के स्टॉक व बिक्री के बाद जमा राशि का सत्यापन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर, जो दुकानें खुली हैं, उनमें भी शराब नहीं है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा