---Advertisement---

रांची में मां ने फोन देखने से मना किया तो फंदे से लटक गई नाबालिग, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

On: June 18, 2025 6:38 AM
---Advertisement---

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा ने मां द्वारा मोबाइल देखने से मना करने पर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने इस मामले में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया है।

मृतका सोमवार की दोपहर कंप्यूटर क्लास से वापस घर पहुंची थी। घर आने के बाद वह मोबाइल देख रही थी। जब मां ने मोबाइल देखने से मना किया तो, इससे नाराज होकर छात्रा ने मोबाइल जमीन पर पटक दिया और अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला, तब परिवार के सदस्यों ने दरवाजे को तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ते ही कमरे का मंजर देख हर कोई हैरान रह गय। कमरे में छात्रा का शव फंदे से लटका था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now