---Advertisement---

WI vs NEP: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ नेपाल, वेस्टइंडीज ने 9 विकेट से हराया

On: February 15, 2026 3:12 PM
---Advertisement---

WI vs NEP: वेस्टइंडीज ने रविवार को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और सुपर-8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। दूसरी तरफ नेपाल की लगातार तीसरी हार ने उसके अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। नेपाल टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण से बाहर हो गया है।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का वेस्टइंडीज का फैसला बिल्कुल सटीक साबित हुआ। शुरुआत में ही नेपाल के विकेट गिरने लगे और टीम दबाव में आ गई। ऐसे समय में दीपेंद्र सिंह ऐरी ने मोर्चा संभाला और 58 रन की जुझारू पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की। सोमपाल कामी 26 रन बनाकर अंत तक टिके रहे, जबकि लोकेश बाम ने 13 रन जोड़े। गुलशन झा और आसिफ शेख ने 11-11 रन का योगदान दिया। हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहने से नेपाल की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर सिर्फ 133 रन ही बना सकी।
वेस्टइंडीज की गेंदबाजी बेहद अनुशासित रही। जेसन होल्डर ने शानदार स्पेल डालते हुए 4 विकेट झटके और नेपाल की बल्लेबाजी की रीढ़ तोड़ दी। उनके अलावा रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन और शमार जोसेफ को एक-एक सफलता मिली।

134 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत सधी हुई रही। ब्रैंडन किंग ने 22 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान शाई होप ने पारी को संभालते हुए नाबाद 61 रन की कप्तानी पारी खेली। शिमरोन हेटमायर ने भी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 46 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों के बीच हुई मजबूत साझेदारी ने नेपाल की उम्मीदों को पूरी तरह खत्म कर दिया। वेस्टइंडीज ने महज 15.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। नेपाल की ओर से एकमात्र विकेट नंदन यादव को मिला।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी खिलाड़ी की शर्मनाक हरकत, होटल की महिला स्टाफ से की छेड़छाड़; अलार्म बजा खुद को बचाया

IND vs ENG Semi Final: इंग्लैंड को पटखनी देकर टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत, न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

IND vs ENG Semi final: भारत-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल आज, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत फुल डिटेल्स

SA vs NZ Semi Final: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोका शतक

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में आज साउथ अफ्रीका की न्यूजीलैंड से भिड़ंत, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर एक्शन, हर खिलाड़ी पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना