राष्ट्रिय

भैया दूज पर पत्नी की मायके जाने की जिद, पति ने गला काट डाला, खुद भी की आत्महत्या

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश:- बरेली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की खुरपी से गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी का कसूर इतना था कि वह भैया दूज पर मायके जाने की जिद कर रही थी। इसी बात पर पति आपा खो बैठा और उसने बेरहमी से पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी के फंदे पर लटक गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल, बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के देलीपुर गांव के रहने वाले रामेश्वर मौर्य की शादी 2014 में शेखूपुर की सीमा से हुई थी और उनके दो बेटे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि, रामेश्वर अपनी पत्नी सीमा से आए-दिन झगड़ा किया करता था। सीमा ने भैया दूज पर अपने मायके जाने को कहा, इसी बात पर रामेश्वर आपा खो बैठा और पत्नी को मारा पीटा उसके बाद खुरपी से गला काटकर हत्या कर दी। पड़ोसियों के मुताबिक, रामेश्वर इस कदर गुस्से में था कि उसने अपनी पत्नी पर खुरपी के साथ दरांती से भी सीमा पर हमला किया। जिस समय वो हमला कर रहा था, सीमा चीख रही थी लेकिन किसी को खबर तक नहीं लगी। पड़ोसियों ने बताया कि जब हल्ला शांत हुआ तो वो लोग उसके घर की ओर गए तो देखा कि रामेश्वर फंदे पर लटका तड़प रहा था। दरवाजा खुलता और उसे बचाते इससे पहले उनकी जान जा चुकी थी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों के शव को बाहर निकाला। एसपी मुकेश चंद्र ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनो शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।