---Advertisement---

गर्मी की दस्तक, बिजली का भी ड्रामा शुरू ,लोग सोच में

On: March 27, 2024 5:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: झारखंड में गर्मी ने दस्तक दे दी है और बिजली विभाग ने भी परसुडीह जैसे ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों को सताना शुरू कर दिया है। चाहे दिन की दुपहरी 11:00 बजे हो या रात किया 11:00 बजे जब लोग सोने जा रहे हो घंटे बिजली गुल हो रही है। घरों के अंदर उमस भरी गर्मी में लोग बेचैन नजर आ रहे हैं। दिन में तो कड़ी धूप में बाहर निकलना मुश्किल है रात में बाहर निकलो तो मच्छरों का आतंक है।

गौरतलब हो कि झारखंड सरकार में पिछले वर्ष की गर्मियों में भी बिजली की आंख मिचौली और घंटे पावर कट रहने से लोग बेहाल हो गए थे कई बार आंदोलन धरना प्रदर्शन भी शुरू हो गया था। उसके बावजूद भी बिजली विभाग उतनी संतोषजनक सुविधा नहीं दे पा रहा था।

बार-बार कहा जाता था कि मेंटेनेंस चल रहा है आखिर क्या मेंटेनेंस चला कि बिजली व्यवस्था हमेशा ध्वस्त हो जाती है अनुमानत: लाखों खर्च करने के बाद बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनता के मन में सरकार के प्रति भारी असंतोष व्याप्त हो जा रहा है।

झारखंड सरकार भले ही 100 से 125 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा कर रही है और कर भी रही है ऐसे में लोगों को गर्मी में बिजली ही नहीं मिलेगी तो फ्री की क्या मतलब है।

फिलहाल 27 मार्च के दिन में सुबह तकरीबन 11:00 बजे से बिजली गुल रही और रात में भी तकरीबन 10:30 बजे के बाद आंख मिचौली जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी