मुरी:- बुधवार की रात्रि में बिरदीडीह(सोनाहातु) निवासी साधु महतो और उसकी पत्नी का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया जिस महिला रेल थाना मुरी पहुंची। थाने में ड्यूटी में तैनात ओडी पदाधिकारी और अन्य कर्मचारी ने महिला की बातों को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए उसे समझाया तथा उसके पति साधु महतो को भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने का हिदायत दिया। साधु महतो ने भी भविष्य में पुनरावृति नहीं करने की बातें कहीं। वही आरक्षी रंजन सिंह नशे की हालत में थाना पहुंचे और महिला को डांट फटकार करने लगे महिला पर जबरन केस करने का दवाव बनाने लगे इसके पूर्व में भी रंजन सिंह के द्वारा लोगों के बीच व्यवहार गलत रहा है हमेशा नशे में रहने के वजूद लोगों को गाली-गलौज करना जिससे पुलिस की छवि खराब हो रही हैं। रेल क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हालांकि थाना प्रभारी हमेशा थाने में मौजूद रहते हैं और लोगों से बहुत ही सरल व्यवहार करते हैं। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर महिला तथा उसके पति के द्वारा मुझे कोई फोन नहीं किया गया। चूँकि मामला मेरे थाना क्षेत्र का नहीं था सोनहातू थाना क्षेत्र का था इसके बावजूद भी हम लोगों ने महिला की काफी मदद की और मामले को थाना में तैनात ओडी पदाधिकारी देख रहे थे। मामला के दरमियान मेरी तबीयत ठीक नहीं थी मैं दवा खाकर आराम कर रहा था।
महिला ने अपने पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप









