---Advertisement---

हजारीबाग: डीसी ऑफिस के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाई जान

On: October 14, 2025 8:07 PM
---Advertisement---

हजारीबाग: जिले में मंगलवार को समाहरणालय परिसर में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक महिला ने उपायुक्त कार्यालय के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की तत्परता से महिला की जान बचा ली गई और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गांव निवासी प्रभा देवी, पति सुरेंद्र राम, अपनी छह डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर लंबे समय से परेशान थीं। प्रभा देवी का आरोप है कि गांव के दबंगों ने उनकी जमीन पर जबरन चारदीवारी खड़ी कर कब्जा कर लिया है। इस बाबत उन्होंने कई बार अंचल कार्यालय बरकट्ठा से लेकर जिला प्रशासन तक आवेदन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

प्रभा देवी ने बताया कि लगातार हो रही अनदेखी से परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी पहले ही प्रशासन को लिखित रूप में दी थी। उन्होंने आवेदन देकर इसकी पावती रसीद भी ली थी। मंगलवार को तय तारीख पर वह अपने परिवार के साथ डीसी ऑफिस पहुंचीं और आत्मदाह का प्रयास करने लगीं, लेकिन पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उनके प्रयास को नाकाम कर दिया।

इसके बाद प्रशासन की ओर से महिला प्रभा देवी की मुलाकात हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से कराई गई। उपायुक्त ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से जिला प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि महिला के अनुसार उन्होंने कई महीनों से गुहार लगाई थी लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विष्णुगढ़ विभत्स घटना के खिलाफ छात्र युवा अधिकार संघ का विशाल ‘न्याय मार्च’, दोषियों की गिरफ्तारी व फांसी देने की मांग

झारखंड में निर्भया कांड जैसी दरिंदगी: दांत तोड़े, गुप्तांग में डाली लकड़ी…चारों ओर खून ही खून…, 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद निर्मम हत्या

रामनवमी: झारखंड हाई अलर्ट पर, संवेदनशील हजारीबाग व जमशेदपुर में यह है दुरुस्त व्यवस्था

हजारीबाग: लापता नाबालिग लड़की का शव मिला, रेप के बाद हत्या की आशंका; पत्थर से कूचा चेहरा

हजारीबाग:किसी बड़े कांड को अंजाम देने की तैयारी में लगे 8 टीएसपीसी उग्रवादी पुलिस के शिकंजे में

झारखंड: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का घर बुलडोजर से ध्वस्त, भारी पुलिस बल की सुरक्षा के बीच खाली कराई गई खनन क्षेत्र की जमीन