झारखंडधनबाद

अवैध खनन के दौरान चाल धंसा, महिला की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता

धनबाद:- बाघमारा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र के बीसीसीएल एरिया 5 के चैन्नई राधा आउटसोर्सिंग माइंस की है। जानकारी के अनुसार, यह घटना आज (25 नवंबर) सुबह घटी है। बताया जा रहा है कि रैगुनी टाड की रहने वाली महिला जलावन के लिए कोयला चुनने गई थी, जहां आउटसोर्सिंग माइंस का पत्थर अचानक खिसकर उसके ऊपर आ गिरा। जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

अवैध खनन में जुटे अन्य लोगों ने आनन-फानन में मलबे में दबे महिला के शव को बाहर निकाला। जिसके बाद ग्रामीण महिला की लाश को लेकर धरने पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं, वे उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनी में मृतिका के परिजन को नियोजन देने की मांग कर रहे हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।