---Advertisement---

मझिआंव के लहरपुरवा में जहरीला जंतु के काटने से महिला की मृत्यु

On: July 11, 2024 5:50 AM
---Advertisement---

मझिआंव : नगर पंचायत स्थित लहरपुरावा निवासी 52 वर्षीय उमेश विश्वकर्मा की लगभग 40 वर्षीय पत्नी देवंती देवी की किसी विसैला जानवर के काटने से मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक सुबह 4 बजे फूल तोड़ने गई थी। जिसके क्रम में उनके पैर में किसी विषैला जंतु या सांप ने काट लिया। जिसके बाद वो घर आ कर बेहोश हो गई। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया। गढ़वा ले जाने के क्रम में महिला की मृत्यु हो गई। सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के द्वारा शव को नासमझी में बिना अंत परीक्षण के वापस अपने निवास स्थान मझिआंव ले लाया गया। जिसके बाद निवास स्थान पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा प्रशासन को सूचना दी गई। जिसके बाद शव का पंचनामा कर उसे अंत परीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया गया।

इस घटना से परिजनों में शोक और आस पास के लोगों में दहशत है। क्यों कि 15 दिन के अंदर नगर पंचायत मझिआंव में सर्प डंस से ये दूसरी मृत्यु है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

गढ़वा: उपायुक्त ने रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

दिशा बैठक में मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

गढ़वा: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से 11000 वोल्ट का बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, कांडी और बरडीहा में बिजली आपूर्ति ठप

‘कॉफी विद एसडीएम’ में पहुंचे जेसीबी संचालक, सरस्वतिया अभियान के लिए सात ने स्वेच्छा से दी जेसीबी

गढ़वा जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ मनीष कुमार सिंह ने श्री रामलला मंदिर को उपलब्ध कराया वाटर कूलर