---Advertisement---

करंट के चपेट में आने से महिला की हुई मौत

On: June 22, 2024 2:41 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- रेलवे में कार्यरत कर्मचारी संजय घासी मुरी स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है जिनकी बेटी सुमन सागर उम्र 35 वर्ष की करंट लगने से रेलवे क्वार्टर में ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय घासी की बेटी सुमन सागर शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे अपने क्वार्टर में नहाने गई हुई थी नहाने के बाद आंगन में कपड़ा टांगने के क्रम में करंट की चपेट में आ गई जिससे उनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गई। पिता संजय ने बताया कि बहुत देर हो गया मेरी बेटी नहीं आई तो हम खोजबीन करने लगे पता चला कि क्वार्टर में करंट लगने से मृत्यु हो गई। आनन फानन में रेलवे एम्बुलेंस के द्वारा सिंगपुर नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टर रमनेश के द्वारा जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना राजकीय रेल थाना को दिया गया। सूचना मिलते ही राजकीय रेल थाना दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजेगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी