परसुडीह:नाले में मिला महिला का नग्न शव,सनसनी
The dead woman's body. Focus on hand
जमशेदपुर :परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित कलियाडीह गौशाला के समीप रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय लोगों ने एक नाले में महिला का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर जांच शुरू की।
प्रारंभिक जांच में महिला का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। इस परिस्थिति को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। साथ ही मृतका की पहचान कराने और घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
