---Advertisement---

जमशेदपुर:बागबेड़ा में मजदूर कार्ड का रजिस्ट्रेशन शिविर लगा, महिलाएं पुरुषों की उमड़ी भीड़

On: July 8, 2025 4:09 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: उत्तरी बागबेड़ा पंचायत एवं उत्तर पूर्वी बागबेड़ा पंचायत में पिछले तीन दिनों से निःशुल्क मजदूर कार्ड का रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया है। उत्तरी बागबेड़ा पंचायत में बागबेड़ा नया बस्ती मेंन रोड वहीं उत्तर पूर्वी बागबेड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में शिविर लगाया गया है।

इस शिविर में भारी संख्या में महिलाएं, पुरुष सहित स्थानीय लोग रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि मजदूर कार्ड का रजिस्ट्रेशन कराने हेतु लाभुक का आधार कार्ड, बैंक का खाता, फोटो एवं नॉमिनी का आधार कार्ड एवं बैंक का खाता लग रहा है। रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात लाभुको को निःशुल्क मजदूर कार्ड वितरण कर दिया जाएगा। यह कार्ड बन जाने से मजदूर वर्ग के लोगों को स्वरोजगार मे मददगार साबित होगी। इससे मजदूर वर्ग लाभान्वित होंगे। यह शिविर बागबेड़ा के सारे पंचायतों में लगाया जाएगा।

इस मौके पर मुखिया नीनु कुदादा, उप मुखिया सुरेश निषाद, मुकेश सिंह, वार्ड सदस्य रीमा कुमारी, साजन, श्याम साहू, प्रभात सहित कई लोगों उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी