झारखंडपलामू

अनन्त चतुदर्शी पर महिलाओं ने रखा व्रत, गायत्री शक्तिपीठ में की गई पूजा अर्चना

ख़बर को शेयर करें

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) :– नगर पंचायत क्षेत्र के जंगीपुर पेट्रोल पंप स्थित गायत्री शक्तिपीठ में गुरुवार को अनंत चतुर्दशी पर्व को लेकर मंदिर में पहुंची बड़ी संख्या में महिलाओं को पूजा पाठ कराया गया। यहां अखिल विश्व गायत्री परिवार के वरिष्ठ परिवाजक ललसू राम के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की। कच्चे धागे में 14 गांठ बांधकर पूजा की गई। वही भगवान विष्णु की पूजा के बाद अनंत व्रत की कथा सुनाई गई। भाद्रपद मास शुक्लपक्ष मध्याह्न व्यापिनी चतुर्दशी को श्री अनन्त भगवान की उपासना कर अनन्त चतुर्दशी व्रत पूजन किया गया।

महिलाओं ने पुत्रों के दीर्घायु सलामती व संकट हरने का आशीर्वाद मांगा। अनंत सूत्र को पुरुषों ने दाहिने और महिलाओं ने बाएं हाथ में बांधा। अनंत व्रत कथा का धार्मिक महत्व के बारे में बताते हुए ललसू राम ने कहा की भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है।

अतः इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा उपासना की जाती है साथ ही पूजा होने तक व्रत उपवास भी रखा जाता है, वही पूजा के समय भगवान विष्णु को अनंत रक्षा सूत्र अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता है की अनंत चतुर्दशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा कर रक्षा सूत्र बांधने से व्यक्ति के सभी बिगड़े काम बनने लगते हैं साथ ही सभी प्रकार के शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

इस अवसर पर मीना देवी, अनिता देवी, पूजा जयसवाल, आरोही राज, प्रेणना कुमारी, नितिशा कुमारी, अजली जयसवाल, गीता देवी, चमेली कुंवर, अमर जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।