झारखंड

झारखंड आंदोलनकारी को कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सिल्ली:- सिल्ली ब्राह्मणडिह निवासी झारखंड आंदोलनकारी बुद्धेश्वर महतो उर्फ बुचा का गुरुवार को जेल से रिहा हो कर सिल्ली पहुंचने पर आजसू पार्टी के वरीय नेता समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।झारखंड आंदोलनकारी बुद्धेश्वर महतो उर्फ बुचा सिल्ली ब्लॉक चौक से अपने पार्टी समर्थकों के साथ पैदल मार्च कर झारखंड मोड़ स्थित शहिद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा झारखंड अलग करने के लिए हम लोगों ने जो खून पसीना बहाया है।उससे झंडा का अपमान का आरोप लगाया जा रहा है।स्थानीय प्रशासन ने भी बिना मेरा पक्ष रखे हुए पिछले दिनों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ज्ञात हो की मुरी पुलिस द्वारा पिछले दिनों 25 नवंबर को झारखंड मोड़ स्थित शहिद निर्मल महतो के आदमकद प्रतिमा के समीप से राजनीतिक पार्टी के झंडा के साथ अनैतिक कार्य करने तथा क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए जेल भेजा गया था।इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी,पश्चिमी मुखिया शिलादेवी,झारखण्ड आंदोलकारी शत्रुघन महतो,सविता रानी,सविता पोद्दार,मानसिंह, धीरेन्द्र,अनीता देवी, जगरनाथ महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, सुबेन कोइरी, बुधराम महतो, रोहित महतो समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!