राष्ट्रिय

80 घंटे से टनल में फंसे मजदूर, साथियों ने आपा खोया, रेस्क्यू टीम से भिड़े

झारखंड वार्ता

उत्तराखंड:- 80 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जुटी हुई है। वहीं, टनल के बाहर मौजूद साथी मजदूरों ने रेस्क्यू टीम पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया है। हंगामा करते हुए उन्होंने रेस्क्यू टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की है। इनका आरोप है कि रेस्क्यू टीम बहुत ही धीमी गति से बचाव कार्य कर रही है।

हालांकि, अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली है। टनल से मजदूरों को रेस्क्यू करने के लिए लाई गईं हैवी मशीनें भी साथ नही दे पा रही हैं। बचावकार्य की देखरेख कर रहे जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि “मिट्टी खुदाई करने वाली ऑगर मशीन और 900 मिलीमीटर व्यास वाले पाइप मंगलवार की सुबह ही पहुंचा दिए गए थे। इसके बाद सुरंग में ड्रिल करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया था। लेकिन इसमें सफलता हासिल नहीं हुई। अब जल्द ही अमेरिकन अर्थ ऑगर मशीन को टनल में लाया जा रहा है, जिससे रेस्क्यू को जल्दी कर पाने में सफलता मिलेगी।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।