---Advertisement---

CUJ में ‘सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन’ पर कार्यशाला 17 से

On: January 2, 2025 4:33 PM
---Advertisement---

रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में 17 से 28 जनवरी तक “सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएशन” (Social Media Content Creation) पर एक 10 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला झारखंड पर्यटन विभाग (Jharkhand Tourism Department) के सहयोग से आयोजित हो रही है।

पंजीकरण और सीटों की जानकारी

इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी आठ जनवरी तक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह वर्कशॉप पूरी तरह आवासीय है, जिसमें रहने और खाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। केवल 50 सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए शीघ्र पंजीकरण करना आवश्यक है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now