---Advertisement---

विश्व मानसिक दिवस:नेताजी सुभाष यूनवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में सेमिनार व प्रतियोगिताएं आयोजित

On: October 11, 2023 3:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के मौके पर पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के नर्सिंग विभाग में दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता के रूप में सदर अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ दीपक गिरि उपस्थित थे. साईं बाबा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित व पुष्प अर्पित कर उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत की. सेमिनार मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित था.

इसमें मुख्य अतिथि सह वक्ता डॉ दीपक गिरि ने बताया कि योग मानसिक स्वास्थ्य को कैसे प्रभावित करता है. उन्होंने मुख्य रूप से इस वर्ष की थीम पर ध्यान शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य सार्वभौमिक मानव अधिकार है. यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार है, तो उसके अधिकारों का उल्लंघन होने की संभावना अधिक है. यदि किसी के अधिकारों का उल्लंघन होता है, तो उसके मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित होने का जोखिम अधिक होता है. शुरुआत में मानसिक स्वास्थ्य सभी प्रकार के स्वास्थ्य से पीछे था, लेकिन कोविड के बाद लोग इसके बारे में और अधिक जानने लगे हैं. शुरुआत में मानसिक स्वास्थ्य के बारे में बहुत कम लोग जानते थे, लेकिन अब यह सामने आ गया है.

डॉ गिरि ने बताया कि आंकड़े बताते हैं कि तनाव, अवसाद और आत्महत्या की प्रवृत्ति प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं हैं. उन्होंने विशेषकर छात्र-छात्राओं को तनाव, उसके कारण और प्रबंधन के बारे में बताया. इससे पूर्व मंगलवार को एक सत्र का आयोजित किया गया. साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं एक प्रेजेंटेशन दिया गया और जीएनएम प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने माइम प्रदर्शन समेत प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. इस अवसर पर विभागाध्यक्ष चंदा चक्रबर्ती, सुनैना, पिकोला, अंकिता, स्मिता, ऋतु, सुधांशु, शीतल, ऐमन, मेघा, फातिमा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर 15 प्रत्याशी विनीता देवी का पोस्टर किसी ने हटाया,देखें सीसीटीवी में कैद,निर्वाचन पदा० से शिकायत

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक