---Advertisement---

गढ़वा, पलामू समेत 12 जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट, गुमला का पारा 2.4 डिग्री पहुंचा

On: December 31, 2025 8:14 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather Update: झारखंड इन दिनों भीषण शीतलहर की चपेट में है। ‘ला नीना’ के प्रभाव के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राज्य के कम से कम 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। गुमला में सबसे अधिक ठंड दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खूंटी में पारा 3.7 डिग्री, लोहरदगा में 4.6 डिग्री, रांची में 5.4 डिग्री और डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।


ठंड और कोहरे से बढ़ी परेशानी


तेज ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम हो गई है। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और दिहाड़ी मजदूरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दे रहे हैं।


31 दिसंबर को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी


मौसम केंद्र ने आज यानी 31 दिसंबर को लेकर विशेष चेतावनी जारी की है। राज्य के 12 जिलों में घने कोहरे की संभावना जताते हुए ‘येलो अलर्ट’ घोषित किया गया है। अलर्ट वाले जिलों में गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ समेत अन्य जिले शामिल हैं।


सतर्क रहने की अपील


मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले चार से पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद