झारखंड

झारखंड के कई हिस्सों में आज भी बारिश के आसार, यलो अलर्ट जारी

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: झारखंड में आज भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। राज्य के कई हिस्सों में आसमान में बादल नजर आएंगे। कई जिलों मे गर्जन के साथ बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से झारखंड में मौसम ने अपना मिजाज बदला है।

आज मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी रहने की संभावना भी जाहिर की गई है। आज की तरह ही कल भी 12 मई को यही संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने 13 मई को किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।