---Advertisement---

जैन महिला समिति के तत्वावधान में योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन

On: February 4, 2024 4:20 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

हजारीबाग:- दिगंबर जैन मंदिर बाड़म बाजार में आज सुबह 11 बजे योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन जैन महिला समिति की ओर से किया गया। हजारीबाग की बहू राजश्री जैन फिलहाल सांगानेर जयपुर में रह रही हैं। यहाँ आने के क्रम में उन्होंने अपना योगदान सभी लोगों को शिविर के माध्यम से दिया।

उन्होंने सभी को योग के माध्यम से बताया कि आज के लोगो में तनाव और चिंता काफी बढ़ गया है। रोग और आइसोलेशन न केवल रोगी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहे हैं बल्कि भावनात्मक स्वास्थ्य और यहां तक कि उसके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रहे हैं।

योग इस प्रकार के मुद्दों से निपटने में मदद करता है। यह हमें मनो-शारीरिक स्वास्थ्य, भावनात्मक सद्भाव बनाने में मदद करता है और दैनिक तनाव और उसके परिणामों का प्रबंधन करता है। अंत में दस मिनट के ध्यान का उन्होंने अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि ध्यान एक अभ्यास है जिसे मन को केंद्रित करने और शांत करने के लिए अंदोलन के साथ या बिना किया जा सकता है। जैन महिला समिति की सचिवा निर्मला लुहाड़िया ने उन्हें पीठ दुपट्टा से सम्मान किया तथा दिगंबर जैन पंचायत के मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने समाज के सभी की ओर से उन्हें बहुत-बहुत साधुवाद दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद वाइस चेयरमैन बनी अर्चना दुबे,हिदायत के प्रत्याशी को तीन मत

असम में भाजपा के खिलाफ झामुमो ने स्टार प्रचारकों की सूची की जारी,सीएम हेमंत संभालेंगे कमान, देखें कौन-कौन

झारखंड विधानसभा में रक्तदान शिविर: सीएम हेमंत सोरेन ने किया ब्लड डोनेट, मानव जीवन की रक्षा के लिए बताया संजीवनी

मंत्री इरफान जी चले थे रामनवमी में डीजे पर रोक लगवाने उनके ही समुदाय के लोग दे रहे हैं डोज! देखें सोशल मीडिया

पलामू गैस सिलेंडर ब्लास्ट: गैस एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की प्रक्रिया शुरू, टीओपी-3 के प्रभारी और टाइगर मोबाइल टीम निलंबित

रांची: मौसी पर नाबालिग को काम दिलाने के बहाने बेचने का आरोप, लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा