July 26, 2026

राजधानी रांची की सडकों पर देर रात बेवजह निकलना पड सकता है भारी, पकडे़ जाने पर काटने पड़ेंगे थाने के चक्कर

images-10.jpeg

राजधानी रांची की सड़कों पर रात के अंधेरे में अगर आप तफरी कर रहें और घूम रहे हैं, साथ में अड्डाबाजी करते पकड़े गए तो थाने की चक्कर काटना पड़ सकता है क्यों की देर रात तक ट्रैफिक एसपी और सदर डीएसपी सड़क पर सघन चेकिंग चला रहे हैं ꫰

रांची में क्राइम कंट्रोल करने के उद्देश्य से एसएसपी के निर्देश के बाद रांची के ट्रैफिक एसपी हारिस बिन जमा ने शहर के कांके रोड,अल्बर्ट एक्का चौक,कांटा टोली,बरियातू सहित कई इलाकों में क्राइम कंट्रोल और ट्रैफिक नियम को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को फटकार भी लगाई गई ꫰ नाइट में विभिन्न चौक में तैनात पुलिस अधिकारियों को कड़ाई से चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश भी दिया है ताकि अपराधियों पर लगाम लगाया जा सके, वही इस दौरान कांटाटोली, बहू बाजार ,चुटिया सहित कई इलाकों में सदर डीएसपी प्रभात कुमार बरवार भी एक्टिव नजर आए और एंटी क्राइम चेकिंग अभियान खुद सड़क पर उतर कर कड़ाई से किया गया इस दौरान कई लोगो की तलाशी ली गई और जांच किया गया ꫰

ख़बर को शेयर करें।