राष्ट्रिय

डांस करते युवक हुआ बेहोश, मौके पर मौत

झारखंड वार्ता

उत्तरप्रदेश: अंबेडकर नगर में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दुर्गा पूजा पंडाल में डांस करते हुए युवक बेहोश होकर गिर पड़ा और गिरते ही युवक की मौत हो गई। युवक के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो कोहराम मच गया। यह घटना सोमवार के शाम की है। अकबरपुर नगर के लोरपुर ताजन मोहल्ले के राजभर बस्ती में यह घटना घटित हुई है। इससे पूर्व कौशांबी में भी इस तरह का हादसा हुआ था।

डांस करते हुए बेहोश

पूजा पंडाल में रोज की तरह सोमवार की रात भी डीजे बज रहा था। डीजे पर कुछ लोग डांस कर रहे थे जिनमें लोरपुर ताजन का धर्मराज राजन (32) भी डांस कर रहा था। डांस के दौरान धर्मराज राजन अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में मुलायम को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम के ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।