---Advertisement---

आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On: November 24, 2023 11:50 PM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को झारखंड सरकार द्वारा आयोजित आपकी योजना,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन मुरी पूर्वी पंचायत भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बीना देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए 13 आवेदन, अबुआ आवास के लिए 68 आवेदन वृद्धा पेंशन के लिए 14 आवेदन एवं जॉब कार्ड के लिए 90 आवेदन जमा लिए गए। साथ ही साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिल्ली के प्रभारी डॉ मुकेश कुमार और डॉक्टर मोना के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर लगाया गया जिसमें टीबी के लिए 25 सैंपल लिया गया। 12 लोगों की बीपी जांच की गई तथा 15 लोगों की मधुमेह की जांच की गई और भी कई प्रकार की जांच की गई जिसमें कुल 71 लोगों की जांच की गई। मौके पर उप प्रमुख आरती देवी, क्षेत्र के प्रभारी लक्ष्मण महतो, मुखिया मुरी पूर्वी कन्हैया लोहरा, पंचायत समिति सदस्य अरविंद कुमार, सांसद प्रतिनिधि विनोद साहू, लैब टेक्नीशियन नैंसी समेत कई चिकित्साकर्मी भी मौजूद रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह