---Advertisement---

सिल्ली पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन

On: November 26, 2023 2:14 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली पंचायत सचिवालय में शनिवार को आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि जयपाल सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक बीडीओ रेणु बाला, मुखिया भरत मुंडा एवं पंसस नीतू देवी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने कहा कि सरकार के सभी विभागो की ओर से स्टॉल लगाकर आम लोगों को जागरूक किये जाने का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि जिनका भी नाम आवास की सूची में नहीं है उनसे अबुआ आवास योजना में नाम सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान विभागों के स्टाल लगाकर लोगों को सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनहित के योजनाओं की जानकारी दी गई। कई विभागों के स्टाल पर आवेदन लेकर आन द स्पॉट मामले निपटाए गए। आयोजन स्थल से मिली जानकारी के मुताबिक मनरेगा के स्टाल पर 37 जॉब कार्ड निर्गत किए गए। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर भी 80 लोगों की बीपी शुगर समेत अन्य रोगों की जांच की गई। अबुआ आवास के 180 लोगों के आवेदन लिए गए । अलावे खाद्य आपूर्ति विभाग में 23, बिजली विभाग में 2 मामले आए, कृषी विभाग में कृषी ऋण हेतु 5 आवेदन लिए गए। 15 लोगों को पेंशन स्वीकृति दी गई। वहीं उज्वला योजना में 25 आवेदन लिए गए। इस दौरान बीडीओ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा 15 लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया।

आयोजन के दौरान जरुरी फार्म उपलब्ध नहीं,
सिल्ली: जनता दरबार के दौरान लोगों को अव्यवस्था का भी सामना करना पड़ा। लोगों की जरूरी फार्म तक उपलब्ध नहीं हो रहे थे। लोगों को बाहर से खरीद के फार्म लाने को कहा गया। लोगों ने अबुआ आवास के लिए 10 रुपए देकर बाहर से फार्म खरीद कर लाए। इस संबंध में बीडीओ से पुछे जाने पर उन्होंने कहा कि फार्म उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं है, मुखिया को सिर्फ लोगों से अबुआ आवास का फ़ार्म लेकर जमा करने को कहा गया था। वहीं मुखिया भरत मुंडा ने कहा कि फ़ार्म देने के लिए प्रखंड कार्यालय से कोई निर्देश प्राप्त नहीं दिया गया। सिर्फ सभी फ़ार्म की एक एक प्रति मुझे दिया गया था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति राधिका मैदान सिल्ली की नई कमिटी का गठन, रमण कुमार साहू बने अध्यक्ष

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल