---Advertisement---

पिपरी कला पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On: December 14, 2023 1:37 PM
---Advertisement---

अजीत कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के पिपरी कला पंचायत में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद् सदस्य शंभू चंद्रवंशी, प्रमुख दीपा कुशवाहा, उपप्रमुख कविता देवी, मुखिया शोशिला देवी, बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, सीओ वासुदेव राय, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में पिपरी कला पंचायत के नये महिला समूह के लाभुकों के बीच सीसीएल सेकेंड लिंकेज के तहत् जेएसएलपीएस के द्वारा चेक भेंट किया गया।

वहीं कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना, कृषि विभाग, बिजली विभाग, केसीसी, सर्वजन पेंशन योजना, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, गुरुजी क्रेडिट कार्ड, किशोरी समृद्धि योजना जैसे अन्य स्टॉल लगाए गए थे।

वहीं जीप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से कार्यक्रम का सफल आयोजन हो रहा है। जिसमें कई समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए थे। जिसका निष्पादन भी किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन, सरकार एवं जनता के बीच की दूरी को समाप्त करना है। साथ ही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए योग्य लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित भी करना है। उन्होंने कहा कि इस बार कई नयी योजनाएं आई है। जिसमे अबुवा आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जाएगा। वहीं युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार की ओर से गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना लाया गया है। जिसके तहत छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक तौर पर सहयोग किया जाएगा। जिससे अच्छी शिक्षा प्राप्त करने में छात्रों को पैसा की कमी कभी बाधा नही बनेगा।

वहीं उपस्थित प्रमुख दीपा कुशवाहा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि पिछले वर्ष भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें बहुत सारे कार्यों का निष्पादन किया गया था। इसलिए आप इस वर्ष भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में आएं और इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठाएं।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा ने बताया की सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सरकार द्वारा विभिन्न महत्वाकांक्षी योजना का स्टॉल लगाया गया है जहां ग्रामीणों द्वारा आवेदन किया जा रहा है जिसका लाभ उन्हें तत्काल दी जाएगी।

वहीं उपस्थित बिशुनपुरा अंचलाधिकारी वासुदेव राय ने उपस्थित ग्रामीणों को सूचित करते हुए कहा की आपके पास जमीन से संबंधित अगर कोइ भी समस्या है तो आप राजस्व विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर इसकी जानकारी उपस्थित अधिकारी को जरुर दें, जिससे आपकी समस्या का समाधान हो पाए।

वहीं उपस्थित पिपरी कला पंचायत समिति सदस्य सह उपप्रमुख बिशुनपुरा कविता देवी देवी ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आए लोगों को स्वागत करते हुए सरकार के कई योजनाओं का उल्लेख किया और लोगों से अपील किया की आप सब योजना का लाभ जरूर लें।

वहीं कार्यक्रम में ज्यादा भीड़ अबुआ आवास योजना के स्टॉल पर दिखाई दी जिसका आवेदन प्राप्त कर आवास कोर्डिनेटर निरंजन कुमार मिश्रा द्वारा लाभुकों को तुरंत पावती पत्र दिया जा रहा था।

वहीं पिपरी कला पंचायत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में कुल 1114 आवेदन प्राप्त हुए।

वहीं कार्यक्रम में बिशुनपुरा पुलिस अपने दल बल के साथ मौजूद थी।

मौके पर जिला परिषद् सद्स्य शंभू चंद्रवंशी, प्रमुख दीपा कुशवाहा, उपप्रमुख कविता देवी, बीडीओ हीरक मन्ना केरकेट्टा, सीओ वासुदेव राय, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल, जेएमएम नेता श्यामसुंदर चंद्रवंशी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, बीएओ राकेश बैठा, पँचायत सेवक जगदीश राम, रामप्रवेश सिंह, नाजिर मुकुल कुमार, राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार, सीआई जयप्रकाश गुप्ता, बीपीओ डिंपल गुप्ता, मुकेश कुमार, एजाज आलम, पंकज कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा,ममता नंदीग्राम से नहीं लड़ेगी

नोरा फतेही और संजय दत्त के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ कथित अश्लीलता के खिलाफ सरकार सख्त सेंसर बोर्ड को दी निर्देश,देखें

झारखंड में इको टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट, हेमंत सरकार कर रही तैयारी; रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को मिलेगी गति

देवघर में युवक की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, लोगों का फूटा गुस्सा; सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे के जूनियर इंजीनियर को 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

गोड्डा: डायन बिसाही के शक में ट्रिपल मर्डर, मची सनसनी, एसडीपीओ बोले