सिल्ली:- झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आपके अधिकार आपकी सरकार के तहत कार्यक्रम का आयोजन सिल्ली प्रखंड के हर एक पंचायत में किया जाएगा। इस आयोजन का तिथि मुरी पूर्वी पंचायत सचिवालय में 16 नवंबर को 10:30 बजे सुबह से, सिल्ली पंचायत सचिवालय 17, बासारुली 22, लुपुंग 23, विसिरिया 24, मुरी पश्चिम 25, बंता उत्तरी 28, पतराहातु 29, लोवादाग 30 नवंबर, वही हाकेदाग 01 दिसंबर पंचायत सचिवालय, बड़ा चागडू 02, बंता हजाम दक्षिणी 05, दोवाडू 06, गोडाडीह 08, हलमाद 09, कोचों 12, लोटा 13, नागेडीह 15, पिस्का 16, टुटकी 19 दिसंबर को पंचायत सचिवालय में किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सिल्ली प्रखंड विकास पदाधिकारी रेनू बाला ने बताई की मुख्यमंत्री के द्वारा अबुवा आवास योजना चलाया जा रहा है जिस लाभुक का आवास योजना में डाटा एंट्री नहीं है और ना ही पुराने आवास मिला है पक्का मकान नहीं है एवं चार चक्का गाड़ी नहीं होना चाहिए उस लाभुको को इस योजना का लाभ ले सकते हैं साथ ही साथ वृद्धा पेंशन में छूटे हुए लाभुकों को वृद्धा पेंशन जल्द से जल्द दिया जाएगा तथा आधार कार्ड में सुधार को लेकर लाभुक परेशान होते हैं वैसे लाभुक कैंप में आकर आधार कार्ड सुधार कर सकते हैं।
आपके अधिकार आपकी सरकार के तहत हर एक पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन










