---Advertisement---

जमशेदपुर: 98 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

On: October 5, 2025 8:07 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: सीतारामडेरा पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर रात कुंआ मैदान में छापेमारी कर 98 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 26 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 2200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

आरोपी का नाम राजू लोहार है, जो उरांव बस्ती के गणेश मंदिर के पास का निवासी है। जांच में यह भी सामने आया कि वह ढाई साल पहले इसी तरह के अपराध में जेल जा चुका था और जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से मादक पदार्थों का कारोबार शुरू कर दिया था।

छापेमारी टीम में मुख्यालय वन डीएसपी भोला प्रसाद, सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार, एसआई सूरज प्रसाद, राजेश कुमार, अक्षय कुमार, युवराज कुमार, एएसआई महेंद्र सिंह और सरयू राम शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे