पलामू

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पलामू: पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ स्थित कोनवाई में ट्रैक्टर की चपेट में आने से अभिजीत सिंह (18 वर्ष), पिता स्वर्गीय संतु सिंह, ग्राम बहेरी, थाना हंटरगंज, जिला चतरा निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिजीत पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल कोनवाई में रह रहा था।

घटना गुरुवार शाम लगभग छह बजे की है। अभिजीत कोनवाई बस स्टैंड पर अपनी बाइक के साथ खड़ा था, तभी मेदिनीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित आशी केयर नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान अभिजीत की मौत हो गई।

अभिजीत की मौत की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को जाम कर दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!