July 26, 2026

बिशुनपुरा में मोटरसाईकिल दुर्घटना में युवक घायल, स्थानीय मुखिया ने पहुंचाई मदद

image_editor_output_image-101560971-1690174854592.jpg

गढ़वा :- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम संध्या में देर शाम करीब 9 बजे संध्या ग्राम निवासी नन्हू रजवार के 22 वर्षीय पुत्र राजनाथ रजवार (बढ़कू) की तेज गति मोटरसाइकिल से दुर्घटना हो गई। जिसमें वह घायल हो गया और उसके आंख और सर में गंभीर चोट आ गई। जहां स्थानीय लोगों ने तुरंत उसके घरवाले को सूचना दी।

घटना स्थल पर पहुंचे बिशुनपुरा पंचायत स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण यादव ने आनन फानन में अपने निजी खर्च से लिए एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला के सदर अस्पताल भेजा। जहां घायल का ईलाज चल रहा है।

बिशुनपुरा / अजीत कुमार रंजन

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed