---Advertisement---

गायत्री परिवार के युवाओं ने बिरसानगर थाना परिसर में किया 151 पौधारोपण

On: August 11, 2024 4:35 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल के युवाओं ने आज बिरसानगर थाना परिसर में 151 पौधों का रोपण किया ।

इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री नामधारी रजक ने पौधों का पूजन किया । बैदिक मंत्रो के साथ पौधों की महत्ता पर नवयुगदल के युवा साथी श्री आर पी शर्मा ने विस्तार से प्रकाश डाला । इस वर्ष भी सारा पौधा गायत्री शिशु विद्या मंदिर,चन्द्री और भगेरिया फाउंडेशन,चक्रधरपुर, के साथ वृक्ष गंगा अभियान, केंदुझर, ओडिसा के तरफ से प्राप्त हुआ है ।इस अवसर पर थाना प्रभारी श्री नामधारी ने गायत्री परिवार टाटानगर के युवाओं द्वारा किये जा रहे पौधों रोपण कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि आप सब ने आज जो हमारे थाना परिसर में पौधा लगाया है, उन सब पौधों की देखभाल करने की जिम्मेदारी आज से मेरी है ।

कार्यक्रम के अंत में प्रान्तीय युवा समन्वयक श्री संतोष कुमार राय ने मुख्य अतिथि थाना प्रभारी जी को गुरुदेव का साहित्य भेट स्वरूप दिया । इस पौधरोपण का मुख्य संचालन श्री राजन गोराई के साथ मंच संचालन जिला युवा प्रतिनिधि प्रशान्त कालिन्दी ने किया । इस अवसर पर 30 से ज्यादा नवयुगदल के भाई-बहनों ने अपना योगदान दिया ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि

रवि शंकर नेवार को ‘अष्टांग योग व अष्टांगिक मार्ग में व्यक्तित्व विकास के आयामों का अध्ययन” शोध के लिए पीएचडी

चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीणों को जंगल से छुड़ाया,5 आरोपी दबोचे

झारखंड की दो डांसर बहनों के साथ पटना में गैंगरेप,मची सनसनी