---Advertisement---

मॉक ड्रिल में युवाओं की भागीदारी जरूरी – अभाविप

On: May 6, 2025 4:08 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बुधवार को आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी “सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल” को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने युवाओं और विद्यार्थियों से इसमें सक्रिय भागीदारी काआह्वान किया है। अभाविप गढ़वा ने इस अभ्यास का स्वागत करते हुए इसे देश की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। यह मॉक ड्रिल हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और सीमा पार से बढ़ते साइबर व शत्रुतापूर्ण खतरों के मद्देनज़र नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों की एकव्यापक परीक्षा है। अभ्यास के तहत एयर रेड सायरन का परीक्षण,ब्लैकआउट की स्थिति का अभ्यास, नागरिकों की सुरक्षित निकासी और युवाओं को आपातकालीन सुरक्षा प्रशिक्षण शामिल है। साथ ही,रेडार स्टेशन और पावर प्लांट्स जैसी महत्त्वपूर्ण परिसंपत्तियों के लिए कैमोफ्लाज तकनीकों का अभ्यास भी किया जाएगा। अभाविप का मानना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि युवाओं और नागरिकों की भी सहभागिता आवश्यक है। संगठन ने देशभर के शैक्षणिक संस्थानों से अपील की है कि वे इस अभ्यास को गंभीरता से लें और छात्रों को प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु प्रेरित करें। गढ़वा जिला संयोजक शुभम तिवारी ने कहा कि अभाविप इस मॉक ड्रिल का स्वागत करती है और हमारे कार्यकर्ता सरकार के आदेश पर सक्रिय रूप से इसमें भाग लेंगे। हम सभी युवाओं से अपील करते हैं कि वे आगे आकर देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में सरकार का सहयोग करें और अपने नागरिक धर्म का पालन करें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा:झामुमो की बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडे ने SIR की विस्तृत जानकारी दी,क्रियान्वयन के तरीके बताए

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी