खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : जिला परिषद सदस्य ने क्षेत्र में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विभिन्न पंचायतों एवं बस्तियों में लंबे समय से बनी बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि परसुडीह, हलुदबनी, हरहरगुट्टु, सोमाईझोपड़ी एवं उत्तरी करनडीह पंचायत क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली पोल, ट्रांसफॉर्मर एवं केबल की भारी कमी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली बाधित होने तथा जर्जर व्यवस्था के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में परसुडीह तिलकागढ़ स्थित लोहार बस्ती में 5 नए बिजली पोल लगाने की मांग की गई है। वहीं परसुडीह हलुदबनी राजेंद्र नगर बनर्जी लकड़ी टाल के समीप नया 100 केबी ट्रांसफॉर्मर एवं 6 बिजली पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा परसुडीह बनारसी टोला में 6 बिजली पोल लगाने की मांग की गई है।
हरहरगुट्टु नया बस्ती में वर्तमान 100 केबी ट्रांसफॉर्मर की जगह 200 केबी ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा कोल बस्ती से लेकर बड़ा तालाब तक 11000 वोल्ट का केबल बिछाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। साथ ही हरहरगुट्टु नया बस्ती में 6 नए बिजली पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई।
सोमाईझोपड़ी नीचे टोला में भी 100 केबी की जगह 200 केबी ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की गई है। वहीं परसुडीह मध्य हलुदबनी कोचाकुली सरकारी स्कूल के सामने 6 बिजली पोल लगाने एवं उत्तरी करनडीह पंचायत अंतर्गत दुखुटोला में 8 बिजली पोल लगाने की आवश्यकता बताई गई। इसके अलावा डोमान सिंह कॉलोनी में भी 6 नए पोल लगाने की मांग रखी गई।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।