---Advertisement---

जमशेदपुर:भू-विवादों के त्वरित निष्पादन के लिए ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजित

On: August 7, 2025 8:59 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार भू-विवादों के त्वरित एवं समन्वित समाधान हेतु प्रत्येक गुरुवार को ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें अंचल एवं थाना स्तर के पदाधिकारी संयुक्त रूप से जन-सुनवाई कर आवेदनों का निष्पादन करते हैं।


आज आयोजित कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न अंचलों से संबंधित कुल 14 थानों से 25 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 10 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया, जबकि 15 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं जिन पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

अब तक इस पहल के अंतर्गत कुल 583 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 405 मामलों का निष्पादन सफलतापूर्वक किया गया है एवं 178 मामलों पर कार्यवाही प्रगति पर है। जिला प्रशासन का यह निरंतर प्रयास है कि भूमि से संबंधित विवादों का समयबद्ध समाधान कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की जाए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का छठा दिवस संपन्न, “प्रभु राम जानकी विवाह” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

जमशेदपुर: पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

सेगमेंट में पहली बार ट्विन-सिलेंडर सीएनजी किट के साथ लॉन्च,निसान ग्रेवाइट,82,999 रुपये में मिलेगी सरकार प्रमाणित सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट

“आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, दूसरे दिन भी जारी रहा नदी सफाई कार्य

शहर के वार्ड 10 में नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ, जलजमाव से मिलेगी राहत

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी