{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
जमशेदपुर:भारी बारिश की संभावना को देखते हुए और मौसम विभाग के द्वारा जारी अलर्ट को लेकर 26 सितंबर को प्रदेश की राजधानी रांची और जमशेदपुर के सभी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।लेकिन ऑनलाइन क्लास होंगे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले के कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, निजी एवं अल्पसंख्यक विद्यालयों में दिनांक 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। यह घोषणा पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त ने सोशल मीडिया पर करते हुए कहा है कि सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करेंगे। बारिश की स्थिति पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।





