---Advertisement---

क्रोमा में लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी, वाशिंग मशीन समेत कई उत्पादों पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट

On: July 17, 2025 9:32 AM
---Advertisement---

रांची: टाटा समूह के इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल ब्रांड क्रोमा ने जुलाई महीने में ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर लेकर ‘एक्स्ट्रा डील डेज़’ की शुरुआत कर दी है। इस खास ऑफर में सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर एक्सक्लूसिव डील्स मिल रही हैं।

ग्राहक लैपटॉप, स्मार्टफोन, टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज और पर्सनल गैजेट्स पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत तक की छूट और चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर बड़ा कैशबैक पा सकते हैं।

थीम के मुताबिक सोमवार को एसी, मंगलवार को वाशिंग मशीन और फ्रिज, बुधवार को टीवी, गुरुवार को स्मार्टफोन और शुक्रवार को लैपटॉप व गैजेट्स पर खास ऑफर दिए जा रहे हैं।

जबरदस्त डील्स में सैमसंग 9 किलो वाशिंग मशीन 33,500 रु.में 20 प्रतिशत कैशबैक, एलजी 7.5 किलो वाशिंग मशीन 17,000 रु. में 5 प्रतिशत कैशबैक और ओपन बॉक्स टीवी पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। किचन अप्लायंस कॉम्बो पर भी शानदार ऑफर है। 1 आइटम पर 5 प्रतिशत, 2 पर 8 प्रतिशत और 3 या उससे ज्यादा लेने पर 12 प्रतिशत तक की छूट।

ग्राहक इएमआई, इंस्टेंट बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का भी फायदा उठा सकते हैं। 560 से ज्यादा स्टोर्स और ऑनलाइन पर यह ऑफर उपलब्ध।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें