मझिआंव नगर पंचायत में 52लाख रुपये की छह विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास
मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत में शुक्रवार को स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा संयुक्त रूप से ₹52लाख 09हजार700रुपए की लागत राशि से बनने वाले छह विकास योजनाओं का शिलान्याक्स किया गया.इनमें वार्ड नं04में गोपाल मेहता के घर के पास गाइड वाल, वार्ड नंबर 7 में बाजार समिति में हैंडपंप से प्रदीप साह के घर तक नाली निर्माण, एवं मेंन रोड बाजार समिति से हैंडपंप तक स्लैब के साथ नाली निर्माण, वार्ड 9 में मेंन रोड से कुंज बिहारी के घर तक नाली निर्माण, वार्ड 11 में फुलेश्वर चौधरी के घर से रामधनी चौधरी के घर तक नाली निर्माण तथा वार्ड 12 में कुंज बिहारी के घर से नदी तक नाली निर्माण कार्य शामिल है.
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.इन योजनाओं के पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य सरकार एवं नगर पंचायत के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है.उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि आम जनता को योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके.
मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि भगवान दत्त तिवारी,संबंधित वार्ड पार्षद,नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता, नगर पंचायत कर्मी एवं संबंधित संवेदक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.
