गढ़वा

भैंस चराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, दो महिलाओं समेत चार घायल

ख़बर को शेयर करें

मझिआंव : थाना क्षेत्र के मझिआंव खुर्द गांव में भैंस चराने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में घायल सुनीता देवी, पति स्वर्गीय उपेंद्र यादव, द्वारा मझिआंव थाना में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वह अपने मुर्गी फार्म के पास बैठी थीं। इसी दौरान बृजमोहन राम, उनकी पत्नी शकुंतला देवी, पुत्र सुजीत चंद्रवंशी तथा उसकी पत्नी संगीता देवी लाठी एवं धारदार हथियार लेकर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोप है कि तलवार से किए गए वार में सुनीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

आवेदन में कहा गया है कि शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे उनके भसुर विनोद यादव तथा भगवती देवी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गए। साथ ही आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान बक्से में रखे 30 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी छीन ली गई।

वहीं, दूसरे पक्ष के घायल सुजीत कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि भैंस चराने के विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। उन्होंने रुपये और सोने की चेन लूटने के आरोप को निराधार बताया।

इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले में पूछताछ के लिए सुजीत चंद्रवंशी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।