
सावन मुखी एवं बैधनाथ करूवा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सुनीता मुखी को महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
जमशेदपुर:मुखी समाज विकास समिति, झारखण्ड प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक आज जमशेदपुर परिसदन में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तारीकरण किया गया तथा विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया।
प्रदेश कार्यकारिणी में सावन मुखी एवं बैधनाथ करूवा को प्रदेश उपाध्यक्ष तथा चेतन मुखी, जैनु मुखी, बबलू करूवा एवं मंगल करूवा को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया। वहीं सुनीता मुखी को महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिला कार्यकारिणी में बजरंग करूवा, अर्जुन मुखी एवं पुनीता मुखी (नरवा) को उपाध्यक्ष, राजेश बाग मुखी को महासचिव तथा त्रिलोचन सागर, बबलू करूवा एवं संतोष करूवा को सचिव मनोनीत किया गया। कृष्णा मुखी (घाटशिला) को संगठन सचिव बनाया गया।
इसके अलावा प्रेम मुखी एवं स्वयं मुखी को मीडिया प्रभारी तथा सुमित करूवा को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रदेश महामंत्री शंभु मुखी डूंगरी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, सागर मुखी, जिलाध्यक्ष त्रिनाथ मुखी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश मुखी, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, महामंत्री कुंदन मुखी, मोना सूर्यवंश सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक का संचालन प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी ने किया। स्वागत भाषण कमलेश मुखी ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजेश प्रसाद मुखी ने किया।
प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि संगठन के विस्तार से समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया।





