
जमशेदपुर: हलुदबनी अग्रवाल कॉलोनी में जन उलगुलान मोर्चा ( समाजिक संगठन) की एक जन सभा डी के ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जन उलगुलान मोर्चा के
मुख्य संयोजक कृतिवास मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जन उलगुलान मोर्चा किसी पार्टी का मोर्चा नहीं, यह जनता का मोर्चा है। गांव-गांव में सभा कर लोगों को जागरूक किया जाएगा और आने वाले समय में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।
आज भी हमारे गांवों में मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। लोग आज भी पीने के साफ पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चीजों के लिए कोसों दूर हैं।
कई टोलों में आज भी चापाकल खराब पड़े हैं और लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, स्कूल में शिक्षक नहीं, और राशन दुकान में पूरा अनाज नहीं मिल रहा है युवाओं के पास रोजगार नहीं है, पलायन सबसे बड़ी समस्या बन गया है।
कृतिवास मंडल ने कहा कि जन उलगुलान मोर्चा अब चुप नहीं बैठेगी। हर पंचायत में जाकर मूलभूत समस्याओं की सूची बनाई जाएगी और प्रखंड से लेकर जिला मुख्यालय तक आंदोलन किया जाएगा
मोर्चा संयोजक अजय कुमार मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि
“नेता आते हैं, वोट लेकर चले जाते हैं, लेकिन हमारी मूलभूत समस्याएं जस की तस पड़ी हैं। नल में जल नहीं, गली में नाली नहीं, और रोड नहीं और हमारे हक का राशन भी बिचौलिए खा जाते हैं सभा में संयोजक भरत कुमार सिंह शंकर हेंब्रम मंगल पात्रों सोनी कुमारी एवं अन्य ने भी संबोधित किया
जन उलगुलान मोर्चा का अग्रवाल कॉलोनी में पुरूष और महिलाओं का सर्वसम्मति से कमिटी भी गठन किया गया है जिसमें पुरुष कमिटी में
अध्यक्ष -डी के ठाकुर
उपाध्यक्ष माखन विश्वास अर्जुन गोस्वामी महासचिव निरंजन चौधरी
सचिव बिजय अधिकारी
कोषाध्यक्ष सुजित संतरा
सह कोषाध्यक्ष अमित मुखर्जी
कार्यकारणी सदस्य में विकास शर्मा सोमनाथ पाल गणेश्वर बेहरा नवकिशोर नायक राकेश हेंब्रम सुकुमार विषय और विमल पात्र
महिला समिति का अध्यक्ष – श्रीमती मनीषा कुमारी उपाध्यक्ष पूजा पोद्दार रूपा सतरा सरोज देवी
सचिव तारा पात्र सह सचिव रोमिला नायक कोषाध्यक्ष प्रीति कालिंदी
कार्यकारणी सदस्य में संतोषी सिंह विनोति कौर बेला डे छाठो देवी हुई पाल सुपर्णा पाल अगुरी दास
सभा का संचालन निरंजन चौधरीऔर धन्यवाद ज्ञापन अमित मुखर्जी ने किया
*सभा में “उलगुलान जारी रहेगा – हक लेकर रहेंगे” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।*




