वैली व्यू स्कूल में स्कूल स्टूडेंट काउंसिल का शपथ ग्रहण समारोह
जमशेदपुर:प्रिंसिपल मिक्की सिंह ने पारंपरिक दीप जलाया और उसके बाद सभी काउंसिल सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। छात्रों को संबोधित करते हुए, उन्होंने काउंसिलर्स को सलाह दी कि वे अपनी पूरी क्षमता से स्कूल और छात्र समुदाय की सेवा करें। स्टूडेंट प्रेसिडेंट आदित्य कुमार ने छात्रों के लीडर के तौर पर स्कूल की बेहतरीन प्रतिष्ठा को बनाए रखने का वादा किया।
इस कार्यक्रम का संचालन वाइस प्रिंसिपल डॉ. जे.के. पाण्डेय ने किया। डॉ पाण्डेय ने बताया कि वैली व्यू स्कूल इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा प्रजातांत्रिक तरीके से चुनाव कराया जाता हैं जिसमें शिक्षक और छात्र दोनों अपने मत का प्रयोग करते है।यह चुनाव मुख्य रूप से चार चरणों में होता हैं पहले नॉमिनेशन,फिर कैंपेन, मतदान और मतगणना।
डॉ पाण्डेय ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रजातांत्रिक मूल्यों के साथ अनुशासन और कॉम्पटिशन की भावना को जागृत करना है
