सड़क चौड़ीकरण के दौरान जलापूर्ति पाइपलाइन ध्वस्त, लाखों गैलन पानी बर्बाद
![]()
कामडारा : सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही हर घर नल योजना के तहत कोयल नदी स्थित बालाघाट इंटेक वेल से कामडारा वाटर फिल्टर प्लांट तक मुख्य सड़क पर जलापूर्ति के लिए बिछायी गयी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो रही है. इसकी पुष्टि आज शनिवार को चंदाटोली गांव के पास देखने के बाद हुई. जानकारी के अनुसार कामडारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाकुटोली मोड़ से बानो तक सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है. इसके लिए जेसीबी मशीन व अन्य उपकरणों से सड़क किनारे खुदाई व रोलिंग का काम चल रहा है. जबकि सड़क किनारे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर नल जल योजना’ के तहत जलापूर्ति के लिए कोयल नदी बालाघाट स्थित इंटेक वेल से कामडारा स्थित वाटर फिल्टर प्लांट तक मोटी और बड़ी पाइपलाइन (लगभग 10 किमी) बिछाई गई है. कुछ जगहों पर पाइप को महज दो फीट गहराई में ही मिट्टी के नीचे दबा दिया गया है.
Source link
