July 26, 2026

रेलवे डिप्टी सीएसटीई 4 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार: चक्रधरपुर रेल मंडल में भ्रष्टाचार पर सीबीआई की कार्रवाई, एमआरटी सिग्नल लिमिटेड के प्रतिनिधि से ले रहे थे रिश्वत

orig_origorigorigorig7116131632281615423226165551234516_1785016652.jpg


दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने चक्रधरपुर में तैनात डिप्टी चीफ सिग्नल एंड टेलीकॉम इंजीनियर (डिप्टी सीएसटीई) सत्यम कुमार को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. इनके अलावा मेसर्स एमआरटी सिग्नल्स लिमिटेड के दो प्रतिनिधियों को भी गिरफ्तार किया गया है. सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, यह मामला रेलवे के करोड़ों रुपये के सिग्नल और टेलीकॉम काम से जुड़ा है. आरोप है कि प्राइस वेरिएशन क्लॉज (पीवीसी) बिल, रनिंग अकाउंट (आरए) बिल और वेरिएशन फाइलों को मंजूरी देने के बदले रिश्वत की मांग की जा रही थी। आरोप है कि सत्यम कुमार दक्षिण-पूर्व रेलवे मुख्यालय, गार्डनरीच (कोलकाता) के कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर एमआरटी सिग्नल को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए वित्तीय लाभ उठा रहे थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, मई में भी कंपनी के प्रतिनिधि अमित टिबरेवाल ने अपने कर्मचारी सचिन झा के जरिए सत्यम को 5 लाख रुपये भेजे थे. यह राशि एक वेरिएशन फाइल की मंजूरी के लिए दी गयी थी. -पेज 17 पर जारी

Source link

ख़बर को शेयर करें।