July 26, 2026

8 किमी में 10 बड़े लीकेज, सालाना 34 करोड़ खर्च, फिर भी सड़कों पर बह रहा पानी रांची

orig_new-project-3_1785015467.jpg


रांची शहर की 90 फीसदी से अधिक आबादी की प्यास बुझाने वाली गेतलसूद (रूक्का) जलापूर्ति योजना खुद लीकेज की गंभीर समस्या से जूझ रही है. दैनिक भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से लेकर बूटी मोड़ तक करीब आठ किलोमीटर के दायरे में 10 से ज्यादा बड़े लीकेज मिले। इनके कारण प्रतिदिन लाखों लीटर शुद्ध पेयजल सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। विडंबना यह है कि विभाग ने इस पूरे सिस्टम के संचालन और रखरखाव के लिए पाठक इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन को करीब 34 करोड़ रुपये का ठेका दिया है. एजेंसी को प्रतिदिन औसतन 3.14 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है. इसके बावजूद न तो लीकेज को स्थायी रूप से ठीक किया जा रहा है और न ही शहरवासियों को निर्बाध जलापूर्ति मिल पा रही है. स्थिति यह है कि एक जगह मरम्मत के कुछ दिन बाद फिर से रिसाव शुरू हो जाता है, तो कई जगहों पर महीनों से लगातार पानी बह रहा है. इसका सीधा असर शहर की आपूर्ति व्यवस्था पर पड़ रहा है; कई इलाकों में नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है तो कुछ इलाकों में पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंच रहा है. सबसे बड़ा असर: व्यर्थ बह रहा पानी, लोगों तक नहीं पहुंच रहा लीकेज का सबसे ज्यादा असर शहर की जलापूर्ति पर पड़ रहा है. बीआईटी मोड़ इलाके में पिछले तीन माह से जलापूर्ति ठप है. विभाग और एजेंसी अभी तक वास्तविक फॉल्ट का पता नहीं लगा सकी है, जिसके कारण एजेंसी और जेई को शो-कॉज जारी किया गया है. वहीं, अभियंता प्रमुख ने तीन दिनों के अंदर स्थल निरीक्षण रिपोर्ट मांगी है. इनके अलावा रातू रोड, किशोरगंज, कुम्हार टोली, पहाड़ी मंदिर, मधुकम, अपर बाजार, मोरहाबादी, लालपुर, थड़पखना, हिंदपीढ़ी और कोकर समेत कई इलाकों में आए दिन जलापूर्ति बाधित होने की शिकायतें आ रही हैं. ग्राउंड रिपोर्ट: ये 10 बड़ी लीकेज 8 किलोमीटर के दायरे में पाई गईं. नेवारी चौक (रिंग रोड) : लगातार लीकेज से रोजाना हजारों लीटर पानी बह रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह समस्या बार-बार होती है. नेउरी चौक से आगे : एक ही पाइप में बार-बार हो रहा है लीकेज. कुछ दिनों की मरम्मत के बाद फिर से पानी बहने लगता है। विकास हॉस्पिटल के सामने: पानी की सप्लाई शुरू होते ही लीकेज के कारण पूरी सड़क पानी से भर जाती है। नेवारी पेट्रोल पंप के पास : सड़क किनारे बिछायी गयी पाइप लाइन से लगातार पानी बहता रहता है. आईसीआईसीआई बैंक, बूटी मोड़ के पास : लीकेज के कारण पूरी सड़क पर पानी भरा रहता है. विकास एन्क्लेव के सामने: सड़क के बीच में लीकेज है, जहां आए दिन पानी बहता रहता है। महावीर नगर गेट: पाइप लाइन से लगातार सीपेज हो रहा है, जिससे सड़क पर पानी जमा रहता है। जुमार होटल के पास: स्थायी रिसाव की स्थिति है और सड़क पर लंबे समय से पानी बह रहा है. समर्पण नेत्र चिकित्सालय के सामने : सड़क पर बड़ा लीकेज है। पानी सप्लाई के समय पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है। बीआइटी मार्ट के सामने : भारी लीकेज के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है. नोट: गुरुवार व शुक्रवार को दिन व रात में जलापूर्ति के दौरान की गयी जांच में यह स्थिति पायी गयी है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed