July 26, 2026

गुमला में टीबी उन्मूलन के लिए निश्चय शिविर, 48 लोगों का हुआ मुफ्त एक्स-रे

app_17849758486a6491e869048_1001197369.jpg


​भास्कर न्यूज|गुमला घुरती रथ यात्रा के शुभ अवसर पर गुमला प्रखंड अंतर्गत फसिया पंचायत के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जोराग (मंदिर चबूतरा, तोगरी तरी) में संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिला यक्ष्मा केंद्र गुमला के सहयोग से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में टीबी (क्षय रोग) के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाना और गुमला जिले को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाना है. ​गुमला प्रखंड के इस क्षेत्र में टीबी मरीजों की अधिक संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह विशेष पहल की है. शिविर के दौरान बरटोली एवं टारी क्षेत्र के कुल 48 लोगों का नि:शुल्क छाती का एक्स-रे किया गया। इसके साथ ही टीबी के संभावित लक्षणों वाले 12 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने भी एकत्र किए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। ​शिविर विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले समूहों पर केंद्रित था, जिनमें टीबी होने की अधिक संभावना है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता विनेश कवर ने शिविर में आए लोगों की शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी) और अन्य स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जांचें कीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद मरीजों को मौके पर ही मुफ्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर में स्थानीय जन प्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही. इनमें मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य सह ग्राम संगठन महिला मंडल अध्यक्ष नीतू देवी, वार्ड सदस्य सुधा देवी, सहिया दीदी सुजाता देवी, फसिया की सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी कंचन कुमारी, जिला समन्वयक गुमला टीवी संवाददाता मुकेश साहू और टीवी चैंपियन निर्मल कुजूर शामिल थे.

Source link

ख़बर को शेयर करें।