---Advertisement---

रांची में बनेगी 10 लेन की सड़क, 301 करोड़ रुपए होंगे खर्च

On: February 9, 2025 5:09 AM
---Advertisement---

रांची: रांची में पहली बार 10 लेन की सड़क बनेगी, जिसकी लागत करीब 301 करोड़ रुपये होगी। धुर्वा में विवेकानंद स्कूल के आगे से लेकर नयासराय होते हुए रिंग रोड तक बननेवाली इस सड़क का पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। आधुनिक तकनीक से बननेवाली यह सड़क पूरी तरह ट्रैफिक मुक्त होगी। इसका मुख्य मार्ग छह लेन का होगा, जिस पर वीवीआइपी, वीआइपी सहित अन्य वाहनों का परिचालन होगा। वहीं, दोनों किनारे दो-दो लेन का सर्विस रोड होगा, जिस पर अलग-अलग इलाके से आनेवाले वाहनों का प्रवेश होगा।

धुर्वा में विवेकानंद स्कूल के बाद जो सड़क जगन्नाथपुर मंदिर और हाईकोर्ट होते हुए आगे जाती है, उसे ही 10 लेनवाली सड़क के रूप में विकसित किया जाना है। यह सड़क नयासराय आरओबी तक 10 लेन की होगी। उसके बाद आगे की सड़क संकीर्ण होगी। रेलवे लाइन के दूसरी ओर नयासराय रोड आगे रिंग रोड तक टू-लेन की होगी। सड़क पर कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी। बिरसा चौक से धुर्वा गोल चक्कर तक बनी स्मार्ट सड़क की तर्ज पर दोनों किनारे पर साइकिल ट्रैक होगा। साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर प्लेट लगाया जायेगा। इसी से उत्पन्न बिजली से सड़क पर लाइटिंग की व्यवस्था होगी। बेहतर ड्रेनेज सुविधा होंगी। जगह-जगह बैठने की व्यवस्था होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें