July 26, 2026

रांची में शुरू होगा 135वां डूरंड कप, उद्घाटन मैच का इंतजार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

1200-675-27238233-thumbnail-16x9-football-cup.jpg

डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट

डूरंड कप शुरू होने से पहले तैयारियों को अंतिम रूप देने की कोशिश की जा रही है (ईटीवी भारत)

रांची: एशिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 135वां डूरंड कप शुरू होने वाला है। 16 अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के कुछ मैचों की मेजबानी पहली बार राजधानी रांची कर रही है. उद्घाटन मैच से पहले शहर में उत्साह चरम पर है. मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम पूरी तरह से तैयार है जबकि सुरक्षा कारणों से आसपास के इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

उद्घाटन मैच में जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्मी के बीच मैच हुआ

रविवार शाम पांच बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची चरण के उद्घाटन मैच का औपचारिक उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन मैच ग्रुप सी के तहत जमशेदपुर एफसी और श्रीलंकाई आर्मी टीम डिफेंडर एफसी के बीच खेला जाएगा। मैच से पहले दोपहर 3:50 बजे से शाम 4:50 बजे तक एक घंटे का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें झारखंड की समृद्ध लोक और आदिवासी संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी.

135वां डूरंड कप 26 जुलाई से शुरू (ईटीवी भारत)

सांस्कृतिक कार्यक्रम का लगातार रिहर्सल

डूरंड कप का आयोजन भारतीय सेना के तत्वावधान में किया जा रहा है. उद्घाटन समारोह के लिए सेना के जवान पिछले कई दिनों से लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास कर रहे हैं. कलाकारों और तकनीकी टीम ने अंतिम तैयारी भी पूरी कर ली है, ताकि उद्घाटन समारोह यादगार बन सके.

सुरक्षा व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है

वहीं, आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और उसके आसपास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है. उद्घाटन समारोह और मैच से पहले पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग का दौर जारी है. स्टेडियम के प्रवेश द्वारों पर कड़ी जांच व्यवस्था की गई है जबकि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं.

सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण

आयोजन समिति के मुताबिक मैदान, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, मीडिया सेंटर, वीआईपी गैलरी, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाएं और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

रांची को पहली बार डूरंड कप की मेजबानी मिली है

रांची में पहली बार डूरंड कप के आयोजन को लेकर फुटबॉल प्रेमियों में काफी उत्साह है. स्टेडियम में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. राज्य सरकार, जिला प्रशासन और भारतीय सेना इस आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है. इस आयोजन से झारखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की भी उम्मीद है.

फुटबॉल प्रेमियों के लिए ये किसी जश्न से कम नहीं.

26 जुलाई से 16 अगस्त तक चलने वाले डूरंड कप के दौरान रांची में कई अहम मुकाबले खेले जायेंगे. फुटबॉल प्रेमियों को देश के टॉप क्लबों के साथ विदेशी टीमों का खेल देखने का मौका मिलेगा. ऐसे में राजधानी रांची अगले तीन सप्ताह तक फुटबॉल के रंग में सराबोर रहेगी और खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी त्योहार से कम नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- डूरंड कप 2026: सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर रांची पुलिस का खास फोकस

राज्य स्तरीय द्वितीय लिटिल चैंप्स फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, नन्हें खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रांची में डूरंड कप का जुनून! मुफ्त टिकटों का वितरण शुरू, फुटबॉल टूर्नामेंट 26 जुलाई से शुरू

Source link

ख़बर को शेयर करें।