July 26, 2026

झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शुरू, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी

1200-675-27238354-thumbnail-16x9-exam.jpg

झारखंड-संयुक्त-प्रतियोगिता-परीक्षा-में-रांची

परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद लोग (ईटीवी भारत)

रांची: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य संबद्ध पाठ्यक्रम-2028) रविवार को रांची समेत राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गयी. परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. परीक्षा देने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रांची पहुंचे. कई अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे.

शाम छह बजे तक निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. यह आदेश रविवार सुबह 7:30 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास पांच या अधिक लोगों के जमा होने, लाउडस्पीकर के इस्तेमाल, हथियार लेकर चलने और किसी भी तरह की सभा या प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. हालांकि, सरकारी कामकाज में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं को इससे छूट दी गई है.

झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (ईटीवी भारत)

इन स्कूलों में हुई परीक्षाएं

रांची के सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेंट पॉल कॉलेज, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, योगदा सत्संग विद्यालय, मारवाड़ी प्लस-टू हाई स्कूल, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, गोस्नर कॉलेज समेत अन्य निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गयी. प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की जांच की गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया गया।

झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हो गयी है

झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (ईटीवी भारत)

परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों ने बताया कि केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक है. सुरक्षा एवं प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित रही। उम्मीदवारों ने कहा कि उन्होंने परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी की है और उम्मीद है कि परीक्षा निष्पक्ष होगी और परिणाम भी समय पर जारी किया जाएगा. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो.

डीसी ने अभ्यर्थियों व अभिभावकों से की अपील

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार मुक्त वातावरण में आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन करें।

झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शुरू हो गयी है

परीक्षा केंद्र पर उपस्थित अभिभावक एवं अभ्यर्थी (ईटीवी भारत)

जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर अभ्यर्थी को बेहतर और सुरक्षित माहौल में परीक्षा देने का मौका मिले. जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से आयोजित की जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची में छात्रों का अनिश्चितकालीन सत्याग्रह शुरू, 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा पीटी परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जांच की मांग

JFWC परीक्षा: रांची रेलवे छात्रों के लिए 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा

जेपीएससी बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा-2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 7 जुलाई से शुरू

Source link

ख़बर को शेयर करें।