---Advertisement---

रांची: अपहरण कर नाबालिग से गैंगरेप मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

On: June 2, 2025 2:55 PM
---Advertisement---

रांची: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रातु थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से एक ऑटो, एक बाइक दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विनय कुमार साव और बसंत कुमार है। विनय कुमार साव (35) चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोपारम गांव का मूल निवासी है फिलहाल रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर में रहता है। दूसरा आरोपी बसंत कुमार रातू (32) थाना क्षेत्र के हुरहुरी गांव का निवासी है। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।

बताया गया कि गुमला की रहने वाली पीड़िता 30 मई को अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़ने हटिया स्टेशन पहुंची थी। उसी वक्त उसकी मां का फोन आया उसने दिल्ली जाने का इरादा बदल दिया। वह वापस घर लौटना चाहती थी। उसने स्टेशन के बाहर एक ऑटो वाले को बताया कि उसे गुमला की बस पकड़ने के लिए लालगुटवा जाना है। ऑटो चालक ने किराया तय करने के बाद लड़की को ऑटो पर बिठा लिया, लेकिन उसने लालगुटवा के बजाय दूसरी तरफ ले जाने लगा। लड़की ने रास्ता बदलने पर एतराज जताया तो उसने कहा कि ऑटो से ही उसे उसके गांव तक छोड़ देगा। इसके बाद ऑटो चालक उसे चान्हों थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव के एक जंगल में ले गया। यहां ऑटो चालक उसके साथी ने लड़की से गैंगरेप किया 31 मई को तड़के करीब चार बजे रातू थाना क्षेत्र के मुरगू स्थित मंत्री होटल के पास छोड़ दिया वहां से भाग निकले।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अपने साथ थाना ले गई। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सेल की मदद ली दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!