---Advertisement---

दुमका: सड़क दुर्घटना में दुल्हन समेत 2 की मौत, 5 अन्य घायल

On: May 2, 2025 2:28 AM
---Advertisement---

दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास बुधवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में नवविवाहिता दुल्हन समेत दो लोगों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। जिनका इलाज फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास हुई। जब पत्थर भरे ट्रक से एक पत्थर गिरकर बारात के साथ जा रहे बाइक सवार को लग गया, जिसके बाद वो गिर गया। इसके बाद जब अन्य लोग उसका हाल पूछ रहे थे, तभी सड़क से गुजर रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

पाकुड़ जिले के पाकुड़िया थाना क्षेत्र के बाबूझोंटी गांव के निर्मल मुर्मू की शादी बीते बुधवार को नव पहाड़ गांव निवासी चुकुज हांसदा उर्फ चुनके हांसदा के साथ हुई थी। शादी के बाद रात के लगभग दो बजे दूल्हा-दुल्हन और बारातियों को विदाई दी गई। सभी बाराती चार बाइक पर सवार होकर आए थे और बाइक से ही रात में पाकुड़िया लौट रहे थे। इस क्रम में दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग एनएच 114 A पर दलदली गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे स्टोन लदे एक हाइवा का पत्थर छिटक कर एक बाराती के चेहरे से जा टकराया। इसके बाद सभी बाराती रुक गए और चोट को देखने लगे। ठीक उसी वक्त दुमका से रामपुरहाट की ओर जा रहा एक खाली ट्रक इन चारों बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया। इस हादसे में मौके पर ही 45 वर्षीय दुनुस सोरेन की मौत हो गई। इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उठाकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेजा। जहां इलाज के क्रम में दुल्हन चुकुज हांसदा की मौत हो गई। वहीं संतोमुनी मुर्मू, बबलू मुर्मू, विनोद मुर्मू, जोबा हांसदा, हेमान किस्कू का इलाज चल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दुमका:संथाल परगना मोटर मजदूर संघ का ऐलान,अध्यक्ष पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक बस सेवा ठप

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

दुमका: इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी की हत्या का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट; गिरफ्त में आरोपी

प्रदेश की उप राजधानी दुमका में सनसनी, महिला और बेटी का शव मिला,रेप की आशंका

दुमका: आरक्षी निरीक्षक ऑफिस के पीछे मिले मां-बेटी के शव, जांच में जुटी पुलिस

दुमका में झारखंड दिवस समारोह, CM हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी चेतावनी; बोले- झारखंड के साथ अन्याय हुआ तो चुप नहीं बैठेंगे