राष्ट्रिय

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, श्रीनगर के खानयार में 4 जवान घायल, एक आतंकी ढेर, एनकाउंटर जारी

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। अनंतनाग जिले के हलकन गली में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वे किस आतंकवादी समूह के सदस्य थे।

इससे पहले श्रीनगर में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस डाउन टाउन इलाके में खानयार में आतंकियों को घेरे हुए हैं।इस एनकाउंटर में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। वहीं एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। मौके पर मुठभेड़ जारी है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।